{"_id":"5bad276c867a557fe11225cb","slug":"91538074476-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षोउल्लास से निकली भव्य शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षोउल्लास से निकली भव्य शोभा यात्रा
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदासीन ऋषि आश्रम संगत मुहम्मदाबाद गोहना में हर वर्ष की भांति इस साल भी गुरुवार को संगत से एक भव्य कलश यात्रा और शोभायात्रा निकली। जिसमें वृंदावन, बलरामपुर, मथुरा, कौशांबी, अयोध्या, फैजाबाद, अमरकंटक मध्य प्रदेश से आए महंत व्यास जी ने शोभा यात्रा में उपस्थित रहे।
झांकी में भगवान श्री कृष्ण, जगतगुरु आचार्य श्री श्रीचंद जी महाराज के चित्र थे। जबकि शोभा यात्रा में 108 कलश लेकर महिलाएं आगे चल रही थी। शोभा यात्रा में हाथी, घोड़ा, पालकी, ऊंट थे। शोभा यात्रा में महंत सत्यनाम दास महाराज, पंडित देवेंद्र प्रसाद, महंत भरतदास महाराज, महंत ब्रिजानंदजी दास महाराज, महंत ठाकुर दास महाराज, प्रयागराज महाराज, योगेश्वरानंद महाराज एवं हर्षनंदजी महाराज, जयप्रकाश दास, अयोध्या दास महाराज, मनोहर दास का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत कर आशीर्वाद लिया। शोभा यात्रा संगत से शुरू हुई, जो कि राजगद्दी मैदान, मुख्य बाजार, विजय स्तंभ चौक, स्टेशन रोड, शहीद चौक होते हुए अपने निर्धारित मार्ग से संगत में पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद उपस्थित सभी महंतों ने उदासीन ऋषि आश्रम संगत में कलश पूजन, गणेश पूजन, व्यास पूजन, भागवत पूजन आदि करने के पश्चात श्रीमद् भागवत कथा का प्रारंभ हुआ। श्रीमद् भागवत कथा प्रतिदिन अमरकंटक मध्य प्रदेश से आए पंडित योगेश्वरानंद महाराज व्यास जी कणे द्वारा सुनाई जाएगी। इस मौके पर नगर के समस्त भक्त गण शोभायात्रा में शामिल रहे।