{"_id":"5ba92b8e867a557ec524cab1","slug":"91537813390-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी एसटी एक्ट के विरोध में 27 को घोसी में होगा धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी एसटी एक्ट के विरोध में 27 को घोसी में होगा धरना
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी। नगर के बैंक ऑफ बड़ौदा के पास सोमवार को सर्वसमाज की बैठक पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष राकेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें एसटी, एससी एक्ट के विरोध में 27 सितंबर को घोसी में होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने पर विचार विमर्श करने के साथ सफलता के लिये तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि 27 सितंबर को नगर के मझवारा मोड़ से तहसील तक जुलूस निकाल कर विरोध होगा।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश ने कहा कि यह एक काला कानून है। इस के द्वारा सर्व समाज को झूठे मुकदमें में फंसाया जा रहा है। मांग किया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का सम्मान किया जाय, साथ ही फर्जी मुकदमे में फं सने वाले को 10 वर्ष की सजा का प्रावधान हो। इस एक्ट से पीड़ित व्यक्ति आरोप से बरी हो जाता है तो उसको एक करोड़ मुआवजा दिया जाय। साथ ही बिना जांच के मुकदमा दर्ज न हो। इस अवसर पर नागेंद्र सिंह, विवेक राय, अमित सिंह कौशल, वसीम खान, अंकित पांडेय, जनार्दन यादव, रूपेश सिंह, शिवम सिंह, जनार्दन चौहान, हीरालाल राजभर आदि रहे।