{"_id":"5b1ec0c34f1c1b254d8b5dd7","slug":"91528742083-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी खोज अभियान के तहत गांवों में पहुंचा स्वाथ्य अमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी खोज अभियान के तहत गांवों में पहुंचा स्वाथ्य अमला
Updated Tue, 12 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वलीदपुर। टीबी के खात्मे के लिए स्वास्थ्य विभाग के क्षय रोग विभाग ने मरीजों से संबंधित पूरी जानकारी जुटाने के साथ सोमवार से विशेष खोज अभियान शुरू किया। 11 से 29 जून तक चलने वाले इस अभियान में विभागीय कर्मचारी टीबी के मरीजों की खोज करेंगे। पहले चरण में जिले की 10 फीसद आबादी के बीच यह अभियान चलाया जाना है, जिसमें मजदूर बस्ती, बीड़ी मजदूरी से जुड़े लोग के साथ ही ईंट भट्ठे में काम करने वाले मजदूरों की बस्ती को प्राथमिकता दी जाएगी। विभाग की ओर से मरीजों के मिलने के बाद उनका नि:शुल्क उपचार किया जाएगा।
सोमवार को शुरू खोज अभियान के पहले दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम मुहम्मदाबाद गोहना विकासखंड के चलीसवा, बनियापार, नरौनी, गालिबपुर गांवों पहुंची। टीम ने गांवों में इस दौरान 20 से ज्यादा मरीजों की जांच की, लेकिन इसमें कोई मरीज टीबी रोग से पीड़ित नहीं मिला। मुहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. ए पी सिंह ने बताया कि विकासखंड में टीबी के नए मरीजों को चिह्नित कर उन्हें रोगमुक्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए 8 टीमों को गठन किया गया है, प्रत्येक टीम में तीन सदस्यों द्वारा नए मरीजों का जांच की जा रही है। टीम में डॉ. रामकुमार यादव, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. इकबाल अहमद, मोहम्मद नसीम अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।