फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बरिसे कारी रे बदरिया मोर चुनरिया भीगे ला

बरिसे कारी रे बदरिया मोर चुनरिया भीगे ला

Sun, 11 Mar 2018 11:32 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
बरिसे कारी रे बदरिया मोर चुनरिया भीगे ला
मऊ। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में राजीव गांधी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय परदहां के प्रांगण में जिला स्तरीय लोक कला महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोकगीत, एकांकी मंचन एवं लोकनृत्य प्रस्तुत करने वाली स्वयंसेवियों को राजीव गांधी महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. हूमा परवेज, जिला युवा समन्वयक निहाल सिंह द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया।
विज्ञापन

कलाकारों ने आओ जी आयो घूमरडी खेलबा ने, पधारो सा घूमरडी खिलवा ने, बलम थारो गूरर गूरर गुरावे गीत पेश किया। समूह नृत्य के कार्यक्रम में नेहरू महिला मंडल फतहपुर मंडाव की निधि तिवारी, दिव्या राय आदि ने वाद्य यंत्रों की धुन पर थिरकते हुए बरिसे कारी रे बदरिया मोर चुनरिया भीगे ला गीत के बोल पर देवरानी जेठानी लोकनृत्य तथा अंकिता राय ने बेटी ससुरा में रही सामाजिक नृत्य प्रस्तुत कर विेजेता का स्थान अर्जित किया। कार्यक्रम में निवेदिता श्रीवास्तव, पूनम कुमारी, आनंद कुमार चैधरी, अखिलेश, रीना, तहसीना परवीन ने एक से बढकर एक आकर्षक गीतों एवं लोक नृत्य प्रस्तुत किया। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक निहाल सिंह ने युवा वर्ग को अपने अपने गांव में विलुप्प हो रही सांस्कृतिक विरासत बचाने के लिए जनपद के सभी नेहरू युवा मंडलों एवं महिला मंडलों के माध्यम से ग्रामीणों को प्रेरित करने का आह्वान किया। स्वामी विवेकानंद के आदशों पर चलते हुए एकबार पुन: भारत को विश्वगुरू बनाने का संकल्प लिया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन तथा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर प्रगति सिंह, गजाला सबिहा, डॉ. रेखा दुबे, जोहरा जमाल , निधि पांडेय, तरन्नुम परवीन, नरेंद्र तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed