फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बदहाल है मार्ग, आवागमन में होती है दिक्कत

बदहाल है मार्ग, आवागमन में होती है दिक्कत

Fri, 09 Mar 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
बदहाल है मार्ग, आवागमन में होती है दिक्कत
सिपाह इब्राहिमाबाद। बाजार से मीरपुर टड़वा गांव को जाने वाला मार्ग बीते कई वर्षो से मरम्मत के अभाव में बदहाल है। विभागीय उपेक्षा के चलते इन दिनों मार्ग टूट कर गड्ढे में तब्दील हो चुका है। मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।उक्त मार्ग से हर वक्त देर रात तक लगभग दर्जनों गांव के लोगों का आना जाना लगा रहता है, जबकि मार्ग कीमरम्मत की मांग को लेकर कई बार क्षेत्रीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग के आला अधिकारियों को पत्रक भी सौंपा। बावजूद इसके स्थिति जस की तस बनी हुई है।इस संबंध में पूर्व ग्राम प्रधान सुरेश यादव,मंगरु यादव, जयप्रकाश, रामप्रताप चौहान, फुलबदन चौहान,नगेन्द्र गोड़, मुन्ना खरवार,आदि ने सड़क को गड्ढा मुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed