फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   कोटेदार की अनियमितता पर लोगों की नाराजगी

कोटेदार की अनियमितता पर लोगों की नाराजगी

Wed, 04 Oct 2017 11:51 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
कोटेदार की अनियमितता पर लोगों की नाराजगी
मधुबन। विकास खंड फतहपुर मंडाव अंतर्गत ग्राम पंचायत दुबारी के खैरा एवं हरिलाल के पुरवा के लोगों को उचित दर विक्रेता (कोटेदार) द्वारा पात्र गृहस्थी राशन वितरण में धांधली की शिकायत को लेकर काफी महिलाओं ने ग्राम प्रधान के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि संबंधित कोटेदार राशन में अधिक मूल्य लेने के साथ घटतौली और बाढ़ राहत में मिले केरोसिन के तेल में धांधली किया है। महिलाओं की शिकायत थी कि कोटेदार के लड़कों द्वारा उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। बुधवार को ग्राम प्रधान के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन करते हुए कोटे की दूकान को निलंबित करने की मांग किया।इससे संबंधित पत्र महिलाओं ने एसडीएम को दिया एसडीएम ने जांचोपरांत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तब लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत दुबारी के खैरा देवारा और हरिलाल के पुरवे के लोगों को पात्र गृहस्थी आदि का राशन व केरोसिन का तेल के वितरण के लिए उचित दर विक्रेता रमावती देवी की दूकान आवंटित है।गांव के लोग बाढ़ पीड़ित भी रहे हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि बाढ़ के दौरान कोटेदार को मिट्टी का 13 सौ लीटर तेल बाढ़ पीड़ितों को नि:शुल्क वितरण करने के लिए मिला था।लेकिन तेल लेने गए बाढ़ पीड़ितों का गैलन ाकोटेदार के पुत्रों द्वारा पैर से मार कर फेंक दिया जाता था।शिकायत का कोई फायदा नही हुआ।इसके बाद राशन लेने जाने पर कोटेदार और उसके पुत्रों द्वारा दुर्व्यवहार , राशन में घटतौली के साथ अधिक रूपए की वसूली की जाती थी।इसकी शिकायत लोगों ने उच्चाधिकारियों से की थी। कोटेदार पर कार्रवाई न होने से क्षुब्ध दर्जनों महिलाएं बुधवार को ग्राम प्रधान रंजना सिंह के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन करने लगीं। मौके पर पहुंचे एसडीएम सुरेन्द्रनाथ मिश्र को ग्राम प्रधान ने लोगों की शिकायत से संबंधित पत्रक सौंपा। एसडीएम द्वारा जांचोपरांत कार्रवाई करने का आश्वासन देने पर लोग माने। इस अवसर पर मुख्य रूप से राबड़ी देवी, फूलमती देवी, सविता, मैना, अनिता, सुशीला, कमलावती, रूबदी, केवली, सुमन, सोनिया, गीता, फूलवासी देवी समेत दर्जनों महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed