फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   88 lakh rupees were cheated in the name of getting sand mining contract

Mau News: बालू खनन का ठेका दिलाने के नाम पर ठग लिए 88 लाख रुपये

Wed, 14 Aug 2024 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
88 lakh rupees were cheated in the name of getting sand mining contract
मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के उंदूरा निवासी एक पीड़ित व्यक्ति की शिकायत और एसपी के आदेश पर लाखों रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने मंगलवार को तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के उंदूरा निवासी विशाल गुप्ता ने थाने में लिखित शिकायत की कि बलिया जिले के उभाव थाना क्षेत्र के बेल्थरा बाजार निवासी मनीष यादव और शैलेश यादव से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के दौरान प्रयागराज में मुलाकात हुई। जहां दोनों भाईयों ने अपने पिता विनोद यादव को बिहार प्रांत में बालू खनन और पीडब्लूडी का ठेकेदार बताया। पैसा देने पर बालू खनन का ठेका और पीडब्लूडी का लाइसेंस दिलाने को कहा। विश्वास में आकर उसने अगस्त 2021 से मार्च 2023 तक 87 लाख 92 हजार 300 रुपये दोनों भाईयों को दिया। कुछ दिनों बाद प्रार्थी को पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गया है। जिसके बाद अपने पैसे मांगने लगा। लेकिन दोनों भाई अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed