{"_id":"5c533060bdec22737a3677c4","slug":"81548955744-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर सड़कों को दुरस्त करने का दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर सड़कों को दुरस्त करने का दिया निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। जिला मुख्यालय के सभागार में गुरुवार को अपर जिलाधिकारी देवीप्रसाद पाल की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक संपन्न हुई। जिसमें पिछले बैठकों की अनुपालन आख्या प्रस्तुत की गयी।
बैठक में एडीएम ने सहादतपुरा स्थित औद्योगिक स्थान की जर्जर सड़कों तथा स्वतंत्र विद्युत फीडर की लाईन के मरम्मत का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर में रोड लाईट के समस्या के संबंध में लापरवाही मिलने पर अपर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए रोड लाईट की कमियों जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिये गये। बैठक में एडीएम ने औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर में फायर हाईड्रेंट की व्यवस्था के संबध में जिलाधिकारी के तरफ से संबंधित को पत्र भिजवाने के निर्देश अपर जिलाधिकारी द्वारा दिया। इस दौरान एडीएम ने लीड बैंक मैनेजर के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण देने की कार्रवाई की। बैठक में सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह, नगर पालिका चेयरमैन तैयब पालकी अन्य मौजूद रहे।