{"_id":"5c44b822bdec22090f3faf29","slug":"81548007458-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों का हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों का हुआ स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोहरीघाट भाजपा की बैठक रविवार को कसबे में हुई। इस अवसर पर नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों का स्वागत किया गया।इस अवसर पर पज्ञर्टी के एक गुट ने विरोध प्रदर्शन भी किया। भाजपा की बैठक में नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता व विधानसभा घोसी के प्रभारी पूर्व चेयरमैन गुलाब गुप्ता का स्वागत किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए भाजयुमो के क्षेत्रीय मंत्री शिक्षक नेता हिमांशु राय ने कहा कि मंडल सेक्टर बूथ कमेटी की सक्रियता से ही भाजपा मजबूत पार्टी बनी है ।इसमें कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलना चाहिए। जिलाध्यक्ष द्वारा एक कुशल संगठन कर्ता एवं गांव गांव में भाजपा की अलग जगाने वाले सुरेंद्र गुप्ता व गुलाब गुप्ता को जो सम्मान दिया है इससे कार्यकर्ता गदगद हैं ।इसी क्रम में भाजपा के नगर चेयरमैन बेदाना सोनकर ने कहा कि सुरेंद्र गुप्ता भाजपा के बुरे दिनों में भी पार्टी को मजबूत करने के लिए अलख जगाते रहे हैं तथा क्षेत्र की समस्याओं के लिए सदैव शासन प्रशासन का ध्यान क्षेत्र की तरफ दिलाते रहे हैं। व्यापार मंडल के महामंत्री प्रहलाद दास ने कहा कि कार्यकर्ताओं से कंधा मिलाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नारों को सफल बनाने के लिए सरकार की नीतियों का कार्य गांव गांव पहुंचाने का कार्य सुरेंद्र गुप्ता ने किया। उधर पार्टी के ही एक गुट के कुछ युवा इस समारोह का विरोध करते नजर आए।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संतोष राय, विकास वर्मा, सत्येंद्र राय, अवधेश राय, श्रीकांत श्रीवास्तव, सुरेश उपाध्याय, रत्नेश पांडेय, सुभाष मौर्य, आशीष शर्मा, पंकज गुप्ता, हेमंत राय, दूधनाथ गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।