{"_id":"5c436d2abdec22735e2d411a","slug":"81547922730-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव की घोषणा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की 22 सदस्यीय नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए शनिवार को एल्डर कमेटी ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दिया। घोषित कार्यक्रम के अनुसार 22 और 23 जनवरी को नामांकन और एक फरवरी को मतदान होगा। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही कचहरी परिसर में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है।
एल्डर कमेटी और चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष इश्तयाक अहमद की ओर से जारी सूचना के अनुसार 22 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव के लिए 22 और 23 जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न साढे़ तीन बजे तक नामांकन होगा। दाखिल नामांकन पत्रों की जांच 24 जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न एक बजे तक होगा। उसी दिन डेढ़ बजे से अपराह्न साढ़े तीन बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। मतदान एक फरवरी को पूर्वाह्न दस बजे से अपराह्न चार बजे तक होगा। मतगणना दो फरवरी को दस बजे से प्रारंभ होगी। उन्होंने बताया कि चुनाव परिणाम की अधिकृत घोषणा चार फरवरी को आम सभा की बैठक में अपराह्न डेढ़ बजे से होगी। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही कचहरी परिसर में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई। चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने अपनी रणनीति बनाने में जुट गए।