फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   शिक्षकों ने बनाई आंदोलन की रणनीति

शिक्षकों ने बनाई आंदोलन की रणनीति

Mon, 14 Jan 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
शिक्षकों ने बनाई आंदोलन की रणनीति
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक नगर के भीटी स्थित शिक्षक सदन में हुई। इसमें पुरानी पेंशन बहाली, नवनियुक्त शिक्षकों के वेतन भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय ने कहा कि नवनियुक्त शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से अनुरोध किया गया है। अगर शीघ्र सेवा पुस्तिका बनाते हुए भुगतान की कार्यवाही नहीं की गई तो संगठन आंदोलन करेगा। चयन वेतनमान की स्वीकृति की प्रक्रिया भी गतिमान है। जो इसी महीने पूर्ण करा ली जाएगी। 17 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा, प्रदेश संयोजक हरिकिशोर तिवारी सहित तमाम पदाधिकारी आंदोलन को दिशा देंगे। 21 जनवरी को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 28 जनवरी को डाक बंगले से आजमगढ़ तिराहे तक मशाल जुलूस निकाला जाएगा। छह फरवरी से 12 फरवरी तक कर्मचारी शिक्षक पूर्ण हड़ताल पर रहेंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण राय ने कहा कि नवनियुक्त शिक्षकों का वेतन भुगतान न होने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षकों के वेतन का भुगतान अविलंब किया जाए। अन्यथा हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे। बैठक में अखिलेश्वर शुक्ल, संतोष राय, घनश्याम यादव, मनिराम, राधेश्याम, सिद्धनाथ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed