{"_id":"5c17e3cfbdec2257222da731","slug":"81545069519-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनरव्हील क्लब ने छात्राओं के सिखाए आत्मरक्षा के गुण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनरव्हील क्लब ने छात्राओं के सिखाए आत्मरक्षा के गुण
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के सहादतपुरा स्थित सोनी धापा इंटर कालेज में सोमवार को इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में वी केयर प्रोजेक्ट के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीओ मधुबन श्वेता आशुतोष ओझा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए महिला सुरक्षा सहित तमाम मुद्दे पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के दौरान में महिलाओं को अपनी चुप्पी को तोड़ने की जरुरत है। साथ ही सशक्त होकर देश के आगे बढ़ने में अपनी भागीदारी देने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि किसी भी छात्रा को किसी प्रकार को उत्पीड़न होता है तो उसे अपने परिवारको जरुर बताना चाहिए। साथ ही पुलिस को भी जानकारी देनी चाहिए। कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल ट्रेनर सरोज यादव ने छात्राओं का आत्मरक्षा के लिए टिप्स बताए। इस मौके पर इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने कहा कि क्लब लगातार ऐसे कार्यक्रम कर रही है। जिससे महिला सशक्त हो। उन्होंने कहा कि आज महिला घर चलाने के साथ साथ हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी दे रही है। इस दौरान मुख्य रुप से सचिव वेनू अग्रवाल, आशा खत्री, मधु कपूर, डा.कुसुम वर्मा, पूनम गुप्ता डा.रुचिका मिश्रा, डा.रुचि अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।