{"_id":"5c0e9832bdec22416e6270e7","slug":"81544460338-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मड़ई में लगी आग, तीन भैंसों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मड़ई में लगी आग, तीन भैंसों की मौत
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के रैनी गांव में रविवार की देर रात एक रिहायशी मड़ई में आग लग गई। इसके चलते उसमें बंधे छह पशु झुलस गए, जिसमें तीन भैंसों की मौत हो गई। घटना में लाखों की क्षति हुई है। पुलिस ने पशुओं के शव का पोस्टमार्टम कराया। गृह स्वामी ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
गांव निवासी जयनाथ मौर्य रविवार की रात नित्य की भांति पशुओं को मड़ई में बांधने के बाद खाना खाने के उपरांत घर में सो गए। देर रात अचानक मड़ई धू-धू कर जलने लगी। आग की तेज लपट की आंच से सभी लोग जग गए और शोर मचाया। आवाज सुनकर जब तक आसपास के लोग वहां पहुंचते तब तक आग ने विकराल रूप ग्रहण कर लिया था। बावजूद इसके ग्रामीण ने पशुओं को बचाने की कोशिश की मगर कामयाब नहीं हो पाए। इस घटना में छह पशु झुलस गए, जिनमें तीन भैंसों की तत्काल मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना था कि ठंड से बचाव के लिए मड़ई को चारों तरफ से पुआल द्वारा ढक दिया गया था, जो आग का कारण बन गया। पुलिस ने जयनाथ मौर्य की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।