{"_id":"5bf04e1bbdec2269980479f2","slug":"81542475291-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। नगर के नसोपुर स्थित अमृत पब्लिक स्कूल में शनिवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने अलग-अलग ड्रेसों में कार्यक्रम आयोजित किए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक केडी सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में एलकेजी से तीसरी कक्षा तक के छात्रों ने भाग लिया। बच्चे विभिन्न ड्रेस में तरह-तरह के किरदार में नजर आए। इस दौरान टैलेंट हंट प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं ने गायन, नृत्य, नाटक मंचन, वाद्य यंत्र वादन जैसे कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में नैंसी सिंह, संस्कृति बरनवाल, अनन्या सिंह, सागर पांडेय, दिव्यांशी सिंह तथा प्रेमांश सिंह इत्यादि छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुती दी। इसी क्रम में कक्षा छठवीं के प्रेमांश सिंह को मेड इन इंडिया गाने पर नृत्य प्रस्तुति के लिए इंटरटेनर ऑफ द डे के खिताब से नवाजा गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय कीप्रधानाचार्या डॉ. माया सिंह ने कहा कि प्रतिभा सभी के अंदर होती है, बस उन्हें निखारने की जरूरत है। इस मौके पर स्कूल शिक्षक सहित छात्र और उनके अभिभावक मौजूद रहे।