फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   कुर्थीजाफरपुर पुल के पास पुलिस चौकी बनवाने के लिए किया प्रदर्शन

कुर्थीजाफरपुर पुल के पास पुलिस चौकी बनवाने के लिए किया प्रदर्शन

Wed, 31 Oct 2018 11:57 PM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
कुर्थीजाफरपुर पुल के पास पुलिस चौकी बनवाने के लिए किया प्रदर्शन
कुर्थीजाफरपुर पुल के पास पुलिस चौकी न बनाए जाने से नाराज बुनकरों ने ग्राम प्रधान डॉ. अल्ताफ अहमद के नेतृत्व में बुधवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बरलाई मोड़ से लेकर कुर्थीजाफरपुर पुल तक कोई पुलिस चौकी न होने से आए दिन कोई न कोई बुनकर या व्यापारी आपराधिक घटनाओं का शिकार होता है। अभी कुछ दिन पूर्व जिला मुख्यालय साड़ी बेचकर आ रहे कुर्थीजाफरपुर निवासी अब्दुलरासे को नकाबपोश कर आधा दर्जन बदमाशों द्वारा मारपीट कर 10 हजार रुपए छीन लिए गए थे। जबकि इस तरह की न जाने कितने बुनकरों के साथ घटनाएं हुई हैं। शिकायत पर हर बार अधिकारियों द्वारा पुलिस चौकी बनाए जाने के बावत भी दिया गया लेकिन अधिकारियों का आश्वासन अब तक कोरा ही साबित हुआ। बुनकरों ने चेताया कि अविलंब उक्त पुलिया के पास पुलिस चौकी का निर्माण नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य मुमताज, राशिद कमाल, खुर्शीद आलम, बदरे आलम, अरशद, मजीबुर्रह्मान, मोहम्मद, नईमुद्दीन कोरेशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed