फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   आज से नवीन भवन में संचालित होगा महिला जिला अस्पताल

आज से नवीन भवन में संचालित होगा महिला जिला अस्पताल

Wed, 10 Oct 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
आज से नवीन भवन में संचालित होगा महिला जिला अस्पताल
गुरुवार से महिला जिला अस्पताल नवीन भवन में संचालित हो सकता है। ऐसे में पुराना अस्पताल बंद कर दिया जाएगा। बुधवार को नवरात्र के पहले दिन नवीन भवन में अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसकी तैयारी शुरू कर दी गई। प्रबंधन की माने तो गुरुवार से नवीन भवन में ओपीडी शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन

महिला जिला अस्पताल के सीएमएस डा. आरके गुप्ता ने बताया कि जर्जर भवन में बरसात के समय हुए हादसे के बाद गत माह ही प्रबंधन को कार्यदायी संस्था द्वारा नवीन भवन को हैंडओवर किया गया था। लेकिन इसी माह में पितृ पक्ष होने और साफ सफाई न होने के चलते अस्पताल को नवीन भवन में शिफ्ट करने का कार्य नहीं किया जा सका। बुधवार को नवरात्र पर नवीन भवन की पूजा अर्चना के बाद पुराने भवन के सामानों का शिफ्ट कराया जा रहा है। सीएमएस की माने तो गुरुवार से नए भवन में मरीजों का इलाज शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बताते चले कि जर्जर भवनों में संचालित हो रहे जिला महिला अस्पताल में अगस्त माह में बरसात के समय बारिश से जगह जगह पानी चूने से भवन में कई जगहों पर करेंट प्रवाहित होने लगा था। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा अति जर्जर हुए एक हिस्से को बंद कर दिया गया था। वहीं अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद सीडीओ ने अस्पताल का निरीक्षण कर नवीन भवन में हस्तांतरित होने का निर्देश अस्पताल प्रबंधन को दिया था। उधर प्रशासन के सख्त रवैया के बाद कार्यदायी संस्था ने नवीन भवन को गत माह अस्पताल प्रबंधन को हस्तांतरित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed