{"_id":"5b8d736d42c792463a2e644c","slug":"81535996781-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"104 अभ्यार्थियों ने डायट में कराई काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
104 अभ्यार्थियों ने डायट में कराई काउंसिलिंग
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से 68500 शिक्षक भर्ती के क्रम में तीसरे दिन शासन से 98 अभ्यर्थियों की सूची जारी हुई। अब जिले में 422 पद सृजित किए गए हैं। काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद महिलाओं, दिव्यांगों तथा महिलाओं को विकल्प के लिए बुलाया जाएगा। तीसरे दिन सोमवार को सफल अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग डायट में हुई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता मेें गठित टीम ने अभ्यर्थियों के मूल शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच की। सोमवार को 104 अभ्यर्थियों ने अपने मूल प्रमाण पत्रों की जांच कराया। सभी के प्रमाण पत्र सही पाए गए।
बेसिक शिक्षा परिषद की तरफ से 68500 सहायक अध्यापक भर्ती के क्रम में जिले में सहायक अध्यापकों के 324 पद सृजित किए गए थे। शासन की तरफ से सोमवार को 98 अभ्यर्थियों की दूसरी सूची जारी की गई। अब 422 पद हो गए हैं। इनके शैक्षिक प्रमाण पत्र भी आनलाइन अपलोड किए गए हैं। डायट में काउंसलिंग के तहत सोमवार को 104 अभ्यर्थियों ने अपने मूल प्रमाण पत्रों की जांच कराई। अब तक 411 अभ्यर्थी काउंसिलिंग करा चुके हैं। डायट परिसर में चार काउंटर बनाए गए थे। बीएसए ने स्वयं इसकी मानीटरिंग की।
बीएसए ओपी त्रिपाठी ने बताया कि 422 के सापेक्ष 411 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हो चुकी है। पांच सितंबर को महिलाओं और दिव्यांगों को विकल्प के लिए बुलाया गया है। उन्हें तीन विद्यालयों का विकल्प देना होगा। वर्ष 2008 के तैनाती नियमावली के तहत पुरुष अभ्यर्थियों की तैनाती की जाएगी।