{"_id":"5b8c213b42c79246594312ea","slug":"81535910203-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छज्जा गिरने से दो मजदूर घायल, एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छज्जा गिरने से दो मजदूर घायल, एक रेफर
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के गोविंद्रपुर गांव में रविवार की दोपहर एक निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से कार्य कर रहे दो मजदूर घायल हो गए। घटना के बाद भवन स्वामी ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां एक की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
मरदह थाना क्षेत्र के वरही गांव निवासी रवि राम (27) पुत्र स्व. मिट्ठू राम और वोगना गांव निवासी कन्हैया चौहान (45) पुत्र रामलाल चौहान गोविंद्रपुर गांव में एक व्यक्ति के घर में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान छत का छज्जा गिरने से दोनों घायल हो गए। घटना के बाद भवन स्वामी ने दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रवि राम के गंभीर घायल होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर वाराणसी रेफर कर दिया। जबकि कन्हैया चौहान का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है।