फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   शौचालय निर्माण में धीमी प्रगति पर 6 प्रधानों को नोटिस

शौचालय निर्माण में धीमी प्रगति पर 6 प्रधानों को नोटिस

Sun, 02 Sep 2018 11:17 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
शौचालय निर्माण में धीमी प्रगति पर 6 प्रधानों को नोटिस
स्वच्छ भारत मिशन के तहत लक्ष्य के सापेक्ष शौचालय निर्माण की गति धीमी होने पर परदहा ब्लॉक के बीडीओ ने 6 ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में बीडीओ ने शौचालय निर्माण की प्रगति धीमी होने पर सख्त रूख अख्तियार करते हुए ग्राम प्रधानों को एक सप्ताह में लक्ष्य के सापेक्ष शौचालय निर्माण पूरा कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिले को 2 अक्टूबर तक ओडीएफ घोषित करना हैं, लेकिन कई गांवों में लक्ष्य के सापेक्ष आधे से भी कम शौचालय निर्माण बने हुए हैं। उधर शासन स्तर से ओडीएफ को लेकर सख्ती बरतने पर स्थानीय प्रशासन भी अब सख्ती दिखाने लगा है। इसी तरह की सख्ती दिखाते हुए परदहा ब्लॉक के बीडीओ छोटेलाल तिवारी ने ब्लॉक के सरवा, भवनाथपुर, रकौली, खंडेरायपुर, बढुआगोदाम और सलाहाबाद गांव के ग्राम प्रधानों को शौचालय निर्माण की धीमी प्रगति पर शनिवार को नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस में बीडीओ ने ग्राम प्रधानों को फटकार लगाते हुए लक्ष्य के सापेक्ष केवल आधे शौचालय निर्माण पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एक सप्ताह के अंदर शौचालय निर्माण पूरा कराने का निर्देश दिया है। तय समय में शौचालय निर्माण न पूरा होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी जारी किया है। उधर ब्लॉक में ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी होने से जहां इन गांवों के प्रधानों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई हैं, वहीं दूसरे प्रधान भी इससे खौफजदा हैं।
विज्ञापन

इनसेट
7 दिन में अधूरे निर्माण करना असंभव
बढुआगोदाम। बीडीओ द्वारा जारी नोटिस में सरवा गांव में 426 शौचालय के सापेक्ष केवल 166 शौचालय का निर्माण पूरा हुआ मिला। वहीं भवनाथपुरा में 52 शौचालय के सापेक्ष 23, रकौली गांव में 187 के सापेक्ष 76 पूरा मिला है। खंडेरायपुर में 292 के सापेक्ष 172, बढुआगोदाम गांव में 341 के सापेक्ष 150 तो सलाहाबाद में 157 के सापेक्ष केवल 110 शौचालय निर्माण पूरा हो सका है। ऐसे में नोटिस के अनुसार ग्राम प्रधानों को केवल 7 दिन में अधूरे शौचालय निर्माण पूरा कराना चुनौतीपूर्ण हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed