फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   महिला के साथ मारपीट करने वाले दो गिरफ्तार

महिला के साथ मारपीट करने वाले दो गिरफ्तार

Fri, 13 Apr 2018 11:32 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
महिला के साथ मारपीट करने वाले दो गिरफ्तार
घोसी। घोसी कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदपुर हसनपुर में शुकवार को एक महिला को जमीन विवाद को लेकर गांव के ही चार लोगों ने लाठी डण्डे से मार पीटकर गंभीर से घायल कर दिया। पीड़िता ने घोसी कोतवाली में चारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। इसको लेकर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मुम्मदपुर हसनपुर में ममता यादव पत्नी हरेन्द्र यादव का गांव ही के रामरूप यादव पुत्र स्वर्गीय धारी यादव से लगभग छ: महीने से विवाद चल रहा है। इसको लेकर कई बार ममता यादव व रामरूप यादव के परिवार से मारपीट हो चुकी है। शुक्रवार की सुबह साढ़े नौ बजे दोनों परिवार के बीच कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि विवाद मारपीट में बदल गया। जिसमें ममता यादव को रामकृपाल यादव पुत्र रामरूप यादव, सविता यादव पत्नी रामकृपाल यादव, आशीष यादव पुत्र रामकृपाल यादव, आकाश यादव पुत्र रामकृपाल यादव ने मार पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया। पीड़िता ने घोसी कोतवाली में तहरीर दिया। पुलिस द्वारा मेडिकल मुआयना कराकर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इनमें से तीन आरोपी पूर्व में गांव में कई किसानों के खेत को जलाने के मुकदमा में भी आरोपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed