फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   चौथी कक्षा के बच्चे नहीं पढ़ पाए हिंदी और अंग्रेजी की किताब

चौथी कक्षा के बच्चे नहीं पढ़ पाए हिंदी और अंग्रेजी की किताब

Wed, 31 Jan 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
चौथी कक्षा के बच्चे नहीं पढ़ पाए हिंदी और अंग्रेजी की किताब
जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय बढुआगोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चे किताब तक नहीं पढ़ पाए। डीएम ने सहायक अध्यापक के खिलाफ कार्यवाही करने के साथ अधिक तैनात शिक्षकों को हटाने के लिए बीएसए को निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिले के अधिकांश परिषदीय विद्यालयों में पठन पाठन की स्थिति दिन ब दिन दयनीय होती जा रही है। लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग के कागज में सब कुछ ओके चल रहा है। जिलाधिकारी ने मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बढुआ गोदाम का निरीक्षण किया। वहां कक्षा चार के बच्चे हिंदी और अंग्रेजी की किताब नहीं पढ पा पाए। जिलाधिकारी ने वहां की कक्षा अध्यापक कंचनलता के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया। वहां पर मानक से अधिक शिक्षक होने पर अधिक शिक्षकों को वहां से हटाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने दोनों विद्यालयों की पढ़ाई की स्थिति खराब होने पर सभी अध्यापकों को चेतावनी दी। वहां पर प्राथमिक में 108 एवं उच्च प्राथमिक में 45 बच्चे पंजीकृत किए गए थे। लेकिन निरीक्षण के दौरान 46 बच्चे प्राथमिक में तथा 18 बच्चे उच्च प्राथमिक में उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने विद्यालय कैंपस में बच्चों के अभिभावकों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में बढुआ गोदाम एएनएम केंद्र का निरीक्षण किया। टीकाकरण आदि की जानकारी ली। दस मिनट पहले पैदा हुई मीना देवी की पुत्री को आशीर्वाद दिया। साथ ही मिठाई के लिए पैसे देकर बच्ची को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed