फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   34 धान क्रय केंद्रों का निर्धारण

34 धान क्रय केंद्रों का निर्धारण

Tue, 19 Sep 2017 11:27 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
34 धान क्रय केंद्रों का  निर्धारण
मऊ। धान खरीद वर्ष 2017-18 के लिए जिले में कुल 34 क्रय केन्द्रों का निर्धारण जिलाधिकारी ने कर दिया है। इनमें पीसीएफ क्रय केन्द्रों की संख्या छह , डीसीएफ का क्रय केन्द्र एक तथा साधन सहकारी समितियों के 27 क्रय केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इन क्रय केंद्रों पर पहली नवंबर से धान की खरीदारी की जाएगी। जिसकी आख्या रिपोर्ट रोजाना ईमेल के माध्यम से देनी होगी। इसके साथ ही अधिकारी को अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण के लिए कड़े निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता शिवजी यादव ने बताया कि पूर्वांचल में पहली नवंबर से 28 फरवरी तक धान की खरीद की जाएगी। धान खरीद में प्रभावी पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण करना होगा। इसके लिए जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश भी दिए हैं। जनपद के विकास खण्ड में कार्यरत सहायक विकास अधिकारी खंडवार स्थापित धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे। इसमें प्रतिदिन कम से कम पांच-पांच क्रय केन्द्रों का निरीक्षण शामिल है। जबकि अपर जिला सहकारी अधिकारी प्रतिदिन अपने तहसील के कम से कम पांच क्रय केन्द्रों का निरीक्षण करेगें एवं निरीक्षण आख्या सहायक आयुक्त सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक कार्यालय को ई-मेल के माध्यम से प्रेषित करेंगे। बताया कि आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता उप्र लखनऊ के निर्देशानुसार क्रय केंद्रों पर पीओएस मशीन, कृषकों का रजिस्ट्रेशन, नमी मापक यंत्र, छन्ना, कांटा बाट, विनोइंग फैन, वारदाना तथा पर्याप्त मात्रा में धनराशि पीसीएफ एवं संबंधित मंडी परिषद के स्तर से तत्काल क्रय केन्द्रों पर उपलब्ध कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed