फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   खुदी राम की शहादत ने देश के नौजवानों में पैदा की क्रान्ति की लहर

खुदी राम की शहादत ने देश के नौजवानों में पैदा की क्रान्ति की लहर

Fri, 11 Aug 2017 11:47 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खुदी राम की शहादत ने देश के नौजवानों में पैदा की क्रान्ति की लहर
दोहरीघाट। शहीद खुदीराम बोस ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपनी पहली शहादत से पुरे देश के नौजवानों में क्रान्ति की लहर पैदा कर दी। यह चिंगारी बाद में चलकर ज्वाला बनी और ब्रिटिश हुकुमत को अंतत: जाना ही पड़ा। महज 18 वर्ष की अवस्था में दिये गये उनके बलिदान ने देश के नौजावानों में गुस्से का अंगार भर दिया। यह कहना है भाजपा जिला मंत्री सतोष राय का। वह शुक्रवार को स्थानीय बाजार में भाजपा इकाई द्वारा अयोजित खुदीराम बोस शहादत दिवस पर उन्हें नमन करने के उपरांत लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

विचार गोष्ठी में जिला मत्री संतोष राय ने कहा देश अपने इन क्रान्ति वीरों के त्याग व बलिदान को कभी नही भुलेगा। भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री विकाश वर्मा ने कहा कि शहीद खुदीराम बोस देश के जंग-ए-आजादी के महानायक थे। जिन्होंने भारतीय स्वतंत्रता की क्रांतिकारी धारा में त्याग व बलिदान का जज्बा पैदा कर आजादी की लड़ाई में अपनी जान न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि इनकी शहादत ने देशवासियों में आजादी की ललक पैदाकर स्वाधीनता आंदोलन को बल प्रदान किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल उपाध्यक्ष प्रेम पटेल, श्रीकान्त श्रीवास्तव, गोलू वर्मा, सुरेश उपाध्याय, पप्पू गुप्ता, आशीष शर्मा, विरेन्द्र गौतम, डा. हरीशचन्द्र पटेल, सुरेन्द्र राय, रामकरन, अशोक सोनकर, अशोक मोदनवाल, शैलेन्द्र एडवोकेट, रविशंकर शाही रत्नेश पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed