फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   800 e-rickshaws are running in the city without color code, routes are not being followed

Mau News: शहर में बिना कलर कोड के चल रहे 800 ई-रिक्शा, रूट का नहीं हो रहा पालन

Mon, 21 Apr 2025 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
800 e-rickshaws are running in the city without color code, routes are not being followed
मऊ। मऊ शहर में अब भी बिना कलर कोड के 800 ई-रिक्शा चल रहे हैं, इन चालकों द्वारा रूट चार्ट का पालन नहीं करने से जाम लग रहा है। दो साल पहले 2000 ई-रिक्शा का रूट निर्धारित करके यातायात पुलिस ने नंबर लिखा था, जो समय के साथ मिट गए हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में 6650 ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। करीब 2800 मऊ शहर में चलते हैं। यातायात पुलिस ने ई-रिक्शा संचालकों के लिए छह रूट नंबर अलॉट किया है, लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। पहला रूट बलिया मोड़ से भीटी, गाजीपुर तिराहा कचहरी मोड़। दूसरा बलिया मोड़ से भीटी, अंधा मोड़, बालनिकेतन, रोडवेज, रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन

तीसरा रूट भीटी, मुसरदह, सरवा, रणवीरपुण। चौथा रूट बढुआगोदाम से गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ मोड़, रोडवेज, रेलवे स्टेशन। पांचवां रूट रेलवे स्टेशन से रोडवेज, बालनिकेतन, रौजा, सदर चौक, मिर्जाहादीपुरा, मतलुपूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठवां रूट आजमगढ़ मोड़ से मुंशीपुरा ओवरब्रिज, सलाहाबाद मोेड़, मिर्जाहादीपुरा, मतलुपूर तय है। भले ही रूट तय हो लेकिन यातायात पुलिस शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए खुद के बनाए रूट प्लान का पालन नहीं करा पा रही है। ई-रिक्शा के मनमाने संचालन से शहर की यातायात व्यवस्था लड़खड़ा गई है, जिससे जाम लगता है।
इन रूट पर होती है अधिक परेशानी
जाम से सबसे अधिक असुविधा नगर के गाजीपुर तिराहा, भीटी चौराहा, आजमगढ़ मोड़, सदर चौक, फातिमा तिराहे पर देखने को मिल रहा है। गाजीपुर तिराहा से कचहरी गेट की दूरी 400 मीटर है। लेकिन सुबह 10 बजे से शाम के पांच बजे तक जाम लगाने से 400 मीटर की दूरी करने में 15 मिनट का समय लगता है।

हर छह माह पर अभियान चलाकर ई-रिक्शा पर कलर कोड लिखा जाता है। जो नए ई-रिक्शा पंजीकृत हैं, उनपर नंबर नहीं लिखा गया होगा, साथ ही कुछ का नंबर मिटने से कोड का पता नहीं चलता है। ई-रिक्शा संचालकों से नंबर मिटने पर रूट कोड लिखने को कहा गया है। - श्याम शंकर पांडेय, यातायात निरीक्षक, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed