फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   8-month-old child dies, four injured as dilapidated roof of house collapses

Mau News: घर की जर्जर छत गिरने से 8 महीने के बच्चे की मौत, चार घायल

Sat, 26 Apr 2025 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
8-month-old child dies, four injured as dilapidated roof of house collapses
मऊ। नगर के दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के डोमनपुरा कसारी मुहल्ले में शुक्रवार की दोपहर मकान की जर्जर छत गिरने से दबकर 8 महीने के बच्चे की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद पड़ोसियों ने मलबे में दबे लोगों को निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डोमनपुरा कसारी निवासी वकील अहमद के घर के एक हिस्से की छत जर्जर थी। शुक्रवार की दोपहर करीबएक बजे जर्जर छत अचानक गिर गई। जिसमें उनका पूरा परिवार दब गया। घटना में 8 महीने के अफ्फान पुत्र वकील अहमद की मौत हो गई। वही परिवार के ईशान 18 और अन्नान 19 पुत्रगण वकील अहमद, तब्सुम परवीन 14 पुत्री वकील अहमद और फरहाना खातून 40 पत्नी वकील अहमद घायल हो गए।
विज्ञापन

जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से घायलावस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद सिटी मजिस्ट्रेट बृजेन्द्र कुमार और सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय व नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल मौके पर पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट बृजेंद्र कुमार ने बताया कि मकान पुराना है जिसके कारण छत गिरी, जिसमें दबकर बच्चे की मौत हो गई। घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed