फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   796 patients suffering from vomiting, diarrhea and stomach pain reached the district hospital.

Mau News: जिला अस्पताल में उल्टी, दस्त, पेट दर्द के 796 मरीज पहुंचे

Thu, 20 Jun 2024 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
796 patients suffering from vomiting, diarrhea and stomach pain reached the district hospital.
ज्ञानपुर। जिले में मौसम की तल्खी का असर लोगों की सेहत पर देखने को मिल रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ गई है। अस्पताल के इमरजेंसी से लेकर ओपीडी तक इन दिनों खूब मरीज आ रहे हैं। इसमें अधिकतर को हाई बीपी, घबराहट और अन्य तरह की परेशानी है। बुधवार का भले ही तापमान में 2.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन करीब 796 लोगों की ओपीडी हुई। वहीं इमरजेंसी में शाम छह बजे तक 45 मरीजों का उपचार हुआ। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में उल्टी, दस्त, बुखार, पेट दर्द, चक्कर आने के साथ-साथ बीपी की समस्या वाले मरीजों की संख्या अधिक है। फिजिशियन डॉ. प्रदीप यादव के मुताबिक ओपीडी में आने वाले मरीजों में लगभग 50 फीसदी मरीजों की संख्या गर्मी से जुड़ी समस्या की रह रही है। हालांकि मरीजों को बेहतर उपचार किया जा रहा है। इन दिनों मरीजों को खुद का ध्यान रखने की विशेष आवश्यकता है, क्योंकि तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण शरीर के तापमान का संतुलन नहीं बन पा रहा है। जिससे बीपी इत्यादि की समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed