फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   73 days left for the financial year, target to collect tax of Rs 64.68 crore from commercial vehicles

Mau News: वित्तीय वर्ष बीतने में 73 दिन शेष, व्यवसायिक वाहनों से 64.68 करोड़ रुपए टैक्स वसूली का लक्ष्य

Thu, 16 Jan 2025 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
73 days left for the financial year, target to collect tax of Rs 64.68 crore from commercial vehicles
मऊ। वित्तीय वर्ष 2024-25 बीतने में 73 शेष दिन है, आजमगढ़ मंडल के तीन जिलों में पंजीकृत व्यवसायिक वाहनों से बकाया टैक्स का पांच फीसदी भी वसूला नहीं जा सका है। इस साल केवल 3.70 फीसदी टैक्स ही जमा हो पाया है, 64.68 करोड़ रुपये वसूली का लक्ष्य है। वाहन स्वामियों द्वारा टैक्ट जमा नहीं करने से सरकार को करोड़ों रुपये राजस्व का चपत लग रहा है। टैक्स जमा करने के लिए विभाग वाहन स्वामियों को केवल नोटिस भेजकर खानापूर्ति कर रहा है। 60 फीसदी वाहन स्वामी नोटिस का जवाब ही नहीं देते हैं, अन्य ने वाहन कटने, चोरी होने या कंडम होने का जवाब दिया। आजमगढ़, मऊ और बलिया जनपद में 23,228 ऐसे व्यवसायिक वाहन हैं, जिनके स्वामियों ने बीते 10 साल से टैक्स ही जमा नहीं किया है। मऊ में 18 हजार व्यावसायिक वाहनों का संचालन हो रहा है, जिनसे हर माह विभाग करीब एक करोड़ रुपये का टैक्स मिलता है। लेकिन टैक्स जमा करने वाले वाहनों की संख्या केवल 40 फीसदी ही है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार आजमगढ़ में 9,811 हजार व्यवसायिक वाहनों पर 29.01 करोड़, मऊ में 5,828 वाहनों पर 13.88 करोड़ और बलिया में 7589 वाहनों पर 21.79 करोड़ रुपये टैक्ट बकाया है। सबसे अधिक वाहनों की संख्या और टैक्स बकाया आजमगढ़ में है। वाहन स्वामियों की सहूलियत के लिए विभाग ने एक मुश्त शास्ति समाधान योजना के तहत टैक्स जमा करने में राहत दी गई है। बीते 10 साल से टैक्स जमा नहीं करने पर लगे जुर्माने को जमा नहीं करके केवल टैक्स की धनराशि ली जा रही है। छूट का लाभ लेने के लिए वाहन स्वामी को पंजीयन कराना होता है। छोटे व्यवसायिक वाहनों जैसे पिकअप आदि का पंजीयन शुल्क 500 रुपये और भारी वाहनों का पंजीयन शुल्क 1000 रुपये लग रहा है। मऊ में 199 वाहनों का पंजीयन हुआ और 152 वाहनों का 45.29 लाख रुपये टैक्स जमा हुआ जो पूरे बकाया का 3.16 फीसदी है। आजमगढ़ में 324 वाहनों का पंजीयन हुआ, 301 वाहनों का 116.47 लाख रुपये टैक्स जमा हुआ, जो पूरे बकाया का 3.86 फीसदी है। बलिया में 363 वाहनों का पंजीयन हुआ, 339 वाहनों का 86.65 लाख रुपये जमा हुआ, जो पूरे बकाया का 3.82 फीसदी है। अब भी मंडल में विभाग को 64.68 करोड़ रुपये वसूलने का लक्ष्य है। राजस्व विभाग के साथ मिलकर ऐसे वाहन चालकों को नोटिस फिर आरसी जारी करने के बाद राशि न देने पर टैक्स वसूली के लिए कुर्की की कार्रवाई करनी थी। लेकिन एक भी ऐसा मामला नहीं आया जिसमें कुर्की हुई हो।
विज्ञापन

-----------
इनसेट -
वसूली के ये हैं नियम

तीन माह तक व्यावसायिक वाहनों का टैक्स नहीं जमा करने पर परिवहन विभाग नोटिस भेजता है। तीन बार नोटिस का जवाब नहीं देने पर वाहन स्वामी के खिलाफ आरसी जारी होती है। आरसी जारी होने के बाद भी यदि वाहन टैक्स जमा नहीं करता है तो परिवहन विभाग राजस्व विभाग के साथ मिलकर संबंधित वाहन स्वामी के अचल संपत्ति की कुर्की करके टैक्स की भरपाई करता है।
विज्ञापन

- जनपद में पंजीकृत 23,228 व्यवसायिक वाहन स्वामियों ने कभी नहीं भरा टैक्स



- आजमगढ़, मऊ और बलिया में एक मुश्त समाधान योजना में 792 वाहन स्वामियों ने भरा 2.48 करोड़ रुपये टैक्स
----------
कोट -
हजारों ऐसे व्यवसायिक वाहन हैं जिन्होंने कभी टैक्स जमा नहीं किया है। ऐसे वाहनों से टैक्स वसूली के लिए एक मुश्त शास्ति समाधान योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत केवल टैक्स जमा करना होगा, जुर्माना की धनराशि माफ कर दी जा रही है। इसका लाभ लेने के लिए वाहन स्वामी को पंजीयन कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुहेल अहमद - एआरटीओ, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed