फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ईवीएम टेस्टिंग को माक पोल में डाले जाएगें पचास वोट

ईवीएम टेस्टिंग को माक पोल में डाले जाएगें पचास वोट

Tue, 16 Apr 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
ईवीएम टेस्टिंग को माक पोल में डाले जाएगें पचास वोट
ईवीएम पर उठ रहे सवाल को खत्म करने के लिए आयोग के आदेश पर जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने वोटिंग के दिन वोट पड़ने से एक घंटा पहले माक पोल कराने का आदेश दिया। माक पोल विभिन्न दलों के एजेंटों के सामने किया जाएगा।
विज्ञापन

लोक सभा चुनाव में मतदाताओं की सहुलियत के लिए कुल 893 मतदान केंद्र बनाए गए है। इसमें 1754 बूथ बनाए गए है। चुनाव में ईवीएम की विश्वसनीयता पर उठाए गए सवाल को देखते हुए आयोग ने इस बार सभी बूथों पर माक पोलिंग कराने का निर्णय लिया है। आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने माक पोल कराने के लिए आदेश जारी किया है। इसके लिए मतदान कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी रजनीश सिंह ने बताया कि आदेश के क्रम में वोटिंग के दिन 19 मई को वोट शुरू होने से एक घंटा पूर्व माक पोल कराने का आदेश दिया गया है। इस दौरान टेस्टिंग के दौरान कुल पचास वोट डालने का आदेश जारी किया है। जिसे एजेंट डालकर खुद ईवीएम का परीक्षण करेंगे। माक पोल में पड़े वोटों को पीठासीन अधिकारी बकायदे एक पैकेट में डालकर उसे सीलबंद करके रखेगे। इसके बाद मशीन को शून्य कर वोटिंग का काम शुरू करेंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी की मानें तो आयोग ने यह कवायद सिर्फ दलों की संतुष्टी के लिए अपनाया है ताकि बाद में कोई मतदान या फिर ईवीएम पर अंगूली न उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed