{"_id":"5ca10c2abdec2214262c5f15","slug":"71554058282-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुहम्मदाबाद को हरा कर आजमगढ़ की टीम पहुंची फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुहम्मदाबाद को हरा कर आजमगढ़ की टीम पहुंची फाइनल में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना। किंग्स ईडन स्कूल मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मैच में आजमगढ़ ने मुहम्मदाबाद को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में आजमगढ़ का मुकाबला न्यू स्पोर्स्ट्स क्लब मुहम्मदाबाद गोहना टीम से होगा।
टाउन इंटर कालेज मैदान पर रविवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में आजमगढ़ ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सभी विकेट खोकर 152 रन बनाए। टीम की तरफ विशाल ने सबसे अधिक 38 रन बनाए। इसके अलावा सलीम ने 22 और विमलेश ने 15 रन बनाए। मुहम्मदाबाद की तरफ से गांगुली ने 3 अम्मार ने 3 और संदीप विश्वकर्मा ने 2 खिलाड़ियों को आउट किया। जीत के 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुहम्मदाबाद की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर महज 138 रन ही बना सकी। मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ से संदीप विश्वकर्मा ने 18 अरस्तु ने 25 रन बनाए। इस तरह आजमगढ़ ने यह मैच 14 रनों से जीत कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। आजमगढ़ की तरफ से विशाल ने 3 मेहराब ने 2 विकेट प्राप्त किए। इस अवसर पर टाउन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामजी सिंह, क्रिकेट एसोसिएशन मऊ के अध्यक्ष हरिनाथ सिंह उपाध्यक्ष मोहम्मद अब्दुल्लाह, नासिरुद्दीन आदि उपस्थित रहे।