{"_id":"5c9bb95abdec2214422faf80","slug":"71553709402-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरुकता बाइक रैली को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरुकता बाइक रैली को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेलमेट पहनकर बाइक चलाने के प्रति तथा मतदाताओं को जागरुक करने के लिए जनजागरुकता रैली निकाली गई। डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।जिलाधिकारी ने हेलमेट पहने बाइकसवारों को फूल की माला पहनाकर सम्मानित किया। वहीं बिना हेलमेट पहने बाइकसवारों को सूखी माला पहनाकर हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया।
बाइक रैली नगर के आजमगढ़ मोड़, गाजीपुर तिराहा, सहादतपुरा सहित विभिन्न मुहल्लों का भ्रमण किया। रैली में शामिल बाइकसवारों ने बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने वालों तथा लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रति जागरुक किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि काफी संख्या में लोग बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चला रहे हैं। जिससे दुर्घटनाग्रस्त होने पर गंभीर चोट लग जाने एवं जान जाने का खतरा बना रहता है। साथ ही साथ यातायात नियमों का भी उल्लंघन होता है। यह रैली मतदाताओं को जागरूक करेगी। कोई मतदाता मतदान करने से छूटने न पाए। अपने मताधिकार का प्रयोग करने के प्रति भी लोगों को जागरूक करेगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा अधिक संख्या में बाइक सवार व्यक्ति जो हेलमेट नहीं पहने हुए थे। उनको सूखी माला पहनाकर उनको हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया। बाइक सवार व्यक्ति हेलमेट पहने हुए थे उनको पुष्प देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, एआरटीओ कहकशा खातून, उप जिलाधिकारी सदर अंकुर लाठर, खंड विकास अधिकारी रानीपुर रजनीश सिंह उपस्थित रहे।