{"_id":"5c7abd48bdec224dab6015af","slug":"71551547720-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया सामग्री प्रयोग करने पर ग्रामीणों ने रोकवाया कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया सामग्री प्रयोग करने पर ग्रामीणों ने रोकवाया कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिला। बडरॉव ब्लाक क्षेत्र के करपियामलिक बंजारी में हो रहे सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री प्रयोग करने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। साथ ही निर्माण कार्य रोक दिया और जमकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान जहरूलहक ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है। मानक के विपरीत कार्य किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था द्वारा चार मीटर की सड़क को दो मीटर में ही निर्माण मानक के विपरीत कर सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था कोई बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। जिससे ग्रामवासियों को पता चल सके कि सड़क निर्माण की लागत तथा वास्तविक स्थिति क्या है। कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं। पूर्व प्रधान मोहीउद्दीन, चंद्रभूषण राय, रमेश यादव, विनोद कुमार, मुन्ना यादव ने कहा कि मानक को ताक पर रखकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा सही कार्य कराने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। इस मौके पर उस्मान अंसारी, खैरूल्लाह अंसारी, मुहम्मद जुमाई, मुहम्मद दाऊद, तबरेज अंसारी आदि मौजूद रहे।