फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बसपा, सपा की संयुक्त बैठक में बनी लोकसभा चुनाव की रणनीति

बसपा, सपा की संयुक्त बैठक में बनी लोकसभा चुनाव की रणनीति

Sun, 13 Jan 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
बसपा, सपा की संयुक्त बैठक में बनी लोकसभा चुनाव की रणनीति
मधुबन तहसील के दुबारी स्थित राष्ट्रीय शिक्षण संस्थान में रविवार को समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में दोनों पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्षों द्वारा गठबंधन के निर्णय को लेकर हर्ष व्यक्त करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुसाफिर प्रसाद यादव ने अपने संबोधन में कहा कि दोनों पार्टी द्वारा लिया गया निर्णय प्रदेश के प्रताड़ित किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों की भावना का सम्मान है। प्रदेश की जनता भाजपा शासन के उत्पीड़न से मुक्ति चाहती है, दोनों दलों की गठबंधन से यह वर्ग आशान्वित है कि अब इससे छुटकारा मिलेगा। बैठक के दौरान सपा, बासपा नेताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई देते हुए आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति पर चर्चा की। साथ ही दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंपर्क करने का निर्णय लिया गया। बैठक में बसपा के जिला पंचायत सदस्य जयेंद्र कुमार, मुकेश जायसवाल, मनोज कुमार, बचई प्रसाद और सपा के रमायन यादव, कल्पनाथ यादव,विजयशंकर यादव, देवेंद्र यादव, हरिंद्र यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed