फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   तकनीकी खामी से शो पीस बनी ईपास मशीन:

तकनीकी खामी से शो पीस बनी ईपास मशीन:

Wed, 28 Nov 2018 10:27 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
तकनीकी खामी से शो पीस बनी ईपास मशीन:
खाद्यान्न की कालाबाजारी रोकने और पात्रों को लाभ देने के लिए सरकारी कोटे की दुकानों पर ई-पॉस मशीन के जरिए अनाज वितरण की व्यवस्था की गई। लेकिन सर्वर डाउन रहने से राशन कार्डधारकों को समय से खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है। परेशान लोग कोटेदारों के यहां चक्कर रहे। ऐसे में डीएसओ ने मैनुअल तरीके से खाद्यान्न वितरण कराने को कहा है।
विज्ञापन

जिले में 396728 अंत्योदय, पात्र गृहस्थी कार्डधारक हैं। शासन की तरफ से शहरी तथा ग्रामीण इलाकों में खाद्यान्न की कालाबाजारी रोकने के लिए 858 सरकारी कोटे की दुकानों पर ई-पॉस मशीन लगाने का फरमान जारी किया गया। शहरी इलाकों में तो ई पॉस मशीन से खाद्यान्न वितरित तो हो रहा है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में यह तकनीकी व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। राशन कार्डधारकों की मानें तो कभी ई-पॉस मशीनों के खराब तो कभी सर्वर डाउन होने के चलते खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है। इसको लेकर सस्ते गल्ले की दुकानों पर आए दिन हंगामा हो रहा है।
विज्ञापन

गंगऊपुर गांव के ग्राम प्रधान उमेश राजभर का कहना है कि नवंबर माह बीतने को है, अभी तक लाभार्थियों को खाद्यान्न का वितरण नहीं किया जा सका है। ई-पॉस मशीन में तकनीकी खामी के चलते कोटेदारों द्वारा लाभार्थियों को बैरंग लौटा दिया जा रहा है। शिकायत के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी का कहना है कि सर्वर डाउन होने से समस्या आ रही है। ई-पॉस मशीन में तकनीकी समस्या की स्थिति में कागजी प्रक्रिया पूरी कर खाद्यान्न वितरित करने का फरमान जारी कर दिया गया है। औचक निरीक्षण में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed