{"_id":"5bccb041bdec22698f4cb1e0","slug":"71540141121-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्धारित रूट से ही निकाले दुर्गा प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्धारित रूट से ही निकाले दुर्गा प्रतिमा
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी(मऊ)। नगर पंचायत में शनिवार की रात आयोजित मेेले में पूजा समिति की तरफ से आयोजित किए गए आर्केस्ट्रा पार्टी कार्यक्रम में देर रात को हुए उपद्रव और बवाल की घटना के बाद स्थानीय प्रशासन चेता। इस दौरान रविवार की शाम उपजिलाधिकारी घोसी सीएल सोनकर की अध्यक्षता में कोतवाली प्रांगण में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिमा विसर्जन के लिए नियमों को तय किया गया। इसमें प्रशासन के साथ-साथ पूजा समिति के लोग भी शामिल रहें।
एसडीएम सीएल सोनकर ने बताया कि कार्यक्रम के लिए कोई अनुमति ना किसी ने लिया था और ना ही किसी को दिया गया था। पुलिस प्रशासन का कहना था कि यदि अनुमति होती तो सुरक्षा बल तैनात किए जाते। कुल मिलाकर घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए रविवार की शाम कोतवाली परिसर में आयोजित बैठक में एसडीएम ने कहा कि घटना बहुत ही निंदनीय है। सीओ नंदलाल ने मूर्ति विसर्जन के समय शांति बनाए रखने की अपील की बात कही। दुर्गापूजा समिति बड़ागांव के अध्यक्ष मोती चंद्र ने कहा कि पुलिस संयम रखती तो घटना नहीं होती। बैठक में मोतीचंद्र, अभय तिवारी, पीएन सिंह, आनंदचौधरी, अखिलेश कन्नौजिया, विनोद भारद्वाज, राजेश निषाद, विद्यासागर आदि रहे।