{"_id":"5bbe3939867a55286a6d6cfe","slug":"71539193145-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु अस्पताल का हैंडपंप खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु अस्पताल का हैंडपंप खराब
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परदहां ब्लाक क्षेत्र के ताजोपुर स्थित राजकीय पशु अस्पताल परिसर में लगा इंडिया मार्क टू हैंडपंप एक वर्ष से खराब पड़ा है। इससे पशुपालकों तथा पशुपालन विभाग के कर्मचारियों को शुद्ध पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। विभागीय लिखापढ़ी के बाद भी हैंडपंप की मरम्मत नहीं कराई जा सकी है।
ताजोपुर स्थित राजकीय पशु अस्पताल परिसर में लगा इंडिया मार्क टू हैंडपंप एक वर्ष से खराब होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। हैंडपंप खराब रहने से अस्पताल में कार्यरत पशु चिकित्साधिकारी सहित कर्मचारियों तथा पशुपालकों को शुद्ध पानी के लिए पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। इस संबंध में क्षेत्र के पशुपालक अशोक कुमार यादव, रामअवतार, बेचू का कहना है कि पशु चिकित्सालय परिसर में हैंडपंप खराब होने से असुविधा हो रही है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है। इस बाबत प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी प्रदीप कुमार का कहना है कि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित जिला पंचायतराज अधिकारी को पत्र भेजा गया है।