{"_id":"5bb9062b867a5568731d9c8f","slug":"71538852395-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटकर गिरा हाईटेंशन तार , करेंट से सिंचाई कर रहा किसान झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटकर गिरा हाईटेंशन तार , करेंट से सिंचाई कर रहा किसान झुलसा
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के रामपुर चकिया गांव में धान की सिंचाई करते समय खेत में टूटकर गिरे हाई टेंशन के तार के करेंट की चपेट में आकर शनिवार को सुबह पांच बजे एक किसान गंभीर रूप से झुलस गया। परिवार के सदस्यों ने उसे आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मऊ रानीपुर मार्ग जाम कर दिया। एसडीएम सदर और सीओ सिटी ने ग्रामीणों को समझा कर जाम हटवाया।
जानकारी के अनुसार दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के रामपुर चकिया गांव निवासी रामवृक्ष यादव (60) स्व. पुंनू यादव सुबह पांच बजे के करीब अपने धान के खेत में पानी भर रहे थे। उसी समय खेतों के ऊपर से गुजर रहा हाइटेंशन तार अचानक टूटकर गिर गया। किसान रामवृक्ष करेंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। लोगों का शोर सुनकर मौके पर पहुुंच लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराया। लेकिन तब तक रामवृक्ष गंभीर रूप से झुलस गये थे। अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने रामवृक्ष की हालत गंभीर होने पर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। उधर घटना से गुस्साए लोगों ने मऊ रानीपुर मार्ग जाम कर दिया। लगभग दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर अनूप वर्मा और सीओ सिटी राजकुमार से गांव वालों ने जर्जर हो चुके तारों को बदलने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीणों नेे जाम हटाया।