फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जनपद के होनहार का बिहार पीसीएस में चयन

जनपद के होनहार का बिहार पीसीएस में चयन

Mon, 20 Aug 2018 11:12 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
जनपद के होनहार का बिहार पीसीएस में चयन
जनपद के होनहार का बिहार पीसीएस में चयन होने पर लोगों में प्रसन्नता है। रानीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बखरियां के रहने वाले अमित कुमार यादव का चयन बिहार पीसीएस में हो गया है। उन्हें बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन में जनरल कटेगरी में 538 वीं रैंक मिली है। इनकी नियुक्ति जिला प्रोबेशन अधिकारी के पद पर हुई है। अमित कुमार की प्राथमिक शिक्षा आइडियल कॉन्वेंट एजूकेशन सेंटर, गोपीगंज, भदोही में हुई है। इन्होंने
विज्ञापन

हाईस्कूल की परीक्षा स्वामी विवेकानंद बाल विद्यालय, गोपीगंज, भदोही से तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा जमुना क्रिश्चियन कॉलेज, इलाहाबाद से उत्तीर्ण किया। अमित ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के (ताराचंद हॉस्टल में रहकर पढ़ाई 2008 में भूगोल, दर्शनशास्त्र, डिफेंस स्टडीज स्नातक की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से भूगोल में परास्नातक की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया। उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद इन्होंने दिल्ली के नेहरू विहार, मुखर्जी नगर इलाके में रहकर प्रशासनिक परीक्षाओं की तैयारी. किया। अमित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता मुसाफिर यादव ,बड़े भाई अजीत यादव और जीजा हरिश्चंद यादव को दिया है। अमित के पिता हाल ही में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। अमित ने बताया कि उनका अगला टारगेट यूपी पीसीएस में चयन है। अमित ने बताया कि 2016 की मेंस परीक्षा का मेरा रेजल्ट कुछ ही दिनों में आने वाला है। उम्मीद जताया कि उसमें भी सफलता मिलेगी। अमित की इस उपलब्धि पर कृष्णा अंबेडकर पीजी कालेजके प्रबंधक हरिश्चंद यादव, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष रामाश्रय यादव , नगर पंचायत अध्यक्ष मधुबन माधुरी मद्धेशिया , उनके प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया , व्यापारी नेता गिरजाशंकर मौर्य आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। सुभाष यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed