फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   आज शिवालयों में होगा भगवान शिव का जलाभिषेक

आज शिवालयों में होगा भगवान शिव का जलाभिषेक

Sun, 29 Jul 2018 11:25 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
आज शिवालयों में होगा भगवान  शिव का जलाभिषेक
सावन के पहले सोमवार को भगवान शंकर का जलाभिषेक धूमधाम से किया जाएगा। इसको लेकर देर रात तक शिवालयों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा। जबकि श्रद्धालुओं की बाजारों में भी पूजन सामग्री आदि लेने के लिए भीड़ लगी रही। उधर, महादेव का जलाभिषेक करने के लिए कांवरियों को जत्था गंगाजल लेने के लिए मारकंडेय धाम और गाजीपुर रवाना हुआ।
विज्ञापन

क्षेत्र के सभी शिवालयों पर भक्त तैयारियों में जुटे रहे। जहां शिवालयों को रंगरोगन कर इन्हें पूर्ण कर लिया गया तो वहीं साफ सफाई अंतिम दौर में रही। मंदिर सजाने का क्रम देर रात तक जारी रहा। रविवार को ही तमाम श्रद्धालु पूजन सामाग्री खरीदते रहे। मान्यता है कि शनिवार से शुरू होने वाला श्रावण मास बेहद फलदाई होता है। यदि कोई सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करता है तो वह पूरी होती है।क़स्बा के शिव मंदिर पर पूजन के लिए नगर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों से भी श्रद्धालु एकत्र होते हैं। मंदिर में पूजन-अर्चन के लिए भक्तों की अपार भीड़ होती है।रविवार को भी मंदिरों में काफी गहमागहमी रही। नगर में खास तौर से पक्का पोखरा शिवमंदिर, शीतलामाता धाम, गाजीपुर तिराहा स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा शिवाला, मठियाटोला शिवमंदिर, हनुमानघाट, भीटी स्थित शिवमंदिर, पावरहाउस कालोनी स्थित शिवमंदिर, बालनिकेतन मोड़ स्थित शिवमंदिर और कैलाशपुरी आदि मंदिरों पर भजन कीर्तन शुरू हो गया। जो सावन के पहले सोमवार को पूरे दिन जारी रहेगा।
विज्ञापन

उधर, नगर के विभिन्न इलाकों से कांवरियों का जत्था शीतला माता धाम पर एकत्र हुआ। शिव भक्त केसरिया रंग की अपनी वेशभूषा में गाजे बाजे के साथ भगवान शंकर का जलाभिषेक के लिए बाबा धाम के लिए रवाना हो गए। इस दौरान बोल बम नारों से वातावरण गूंज उठा। शिवालयों और मंदिरों में शिवभक्त भगवान भोले का जलाभिषेक करेंगे। इसके लिए मारकंडेय धाम सहित विभिन्न स्थानों से गंगाजल लाने के लिए कांवरिये रविवार को ही गाजीपुर रवाना हो गए। शिवभक्त वहां से गंगा जल भर कर सोमवार को पैदल ही लौटेंगे और जिले में स्थित विभिन्न शिवमंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इंदारा : श्री बाल दुर्गा पूजा कावरियां संघ दुर्वाशा क्षेत्र इंदारा के तत्वावधान में कांवरियों का जत्था रविवार को गांव स्थित शिव मंदिर के पास एकत्र हुए। विधि विधान से भगवान शिव का पूजन अर्चन कर बाबा बैजनाथ धाम रवाना हो गए। रवाना होने वालों में दीनदयाल सिंह, रानू सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, देव सिंह, फागू शर्मा, बृजेश सिंह, अमीचंद गुप्ता, मंटू यादव, श्याम सिंह, धमेंद्र गुप्ता, बंटी,आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वलीदपुर : श्रावण मास के पहले सोमवार को मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में भारी संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक करेंगे। क्षेत्र के सैदपुर मोहल्ला स्थित प्राचीन शिव मंदिर, फरीदाबाद स्थित शिव मंदिर, बनियापार गांव स्थित शिव मंदिर, मुहम्मदाबादगोहना शहीद चौराहे पर स्थित शिव मंदिर सहित विभिन्न शिव मंदिरों पर भक्तों का रेला लगेगा। भक्त मंदिरों को संजाने संवारने में लगे रहे। दोहरीघाट : प्रथम सोमवार को क्षेत्र के शिव मंदिरों पर कांवरिये जुटेंगे। नगर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर, रामघाट पर स्थित पंचमुखी शिव मंदिर को संजाने संवारने में भक्त लगे रहे।

इनसेट
तड़के 4.30 बजे से पूर्वाह्न नौ बजे तक सर्वोत्तम मुहूूर्त
मऊ। श्रावण माह में विशेष फलदायी अनुष्ठान है। भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से देवों के देव शिव विश्व का कल्याण तथा उपासना करने वाले भक्तों के दुखों का नाश करते हैं। त्रिनेत्रधारी नीलकंठ शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए विशेषत: श्रावण माह में प्रात:काल जलाभिषेक शुभ माना गया है। इस संबंध में मुहम्मदाबादगोहना कस्बा के ज्योतिषाचार्य पं. विरेंद्र शुक्ल का कहना है कि सावन माह के पहले सोमवार को भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के लिए तड़के 4.30 बजे से पूर्वाह्न नौ बजे तक सर्वोत्तम मुहूूर्त है। रुद्राभिषेक करने से व्यक्ति के पूरे परिवार का मंगलमय होता है। साथ ही ग्रहजनित दोष एवं रोगों से भी मुक्ति मिलती है। भक्त महामृत्युंजय मंत्र, अनुष्ठान, रुद्राष्टाध्यायी से भी भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते हैं।




सूरजपुर : हर-हर महादेव, बोल बम के जयघोष के साथ कांवरियों का जत्थ मुहम्मदपुर हसनपुर स्थित सिद्धेश्वरनाथ मंदिर पर एकत्र हुआ। विधि विधान से पूजन अर्चन कर बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। जत्थे में विनोद उपाध्याय, सोखा सिंह, विनोद उपाध्याय, सोनू उपाध्याय, रामबाबू, मिथिलेश सिंह, लालबिहारी यादव, रविप्रकाश, अशोक सिंह, आशीष गुप्ता, विजय प्रकाश आदि शामिल रहे।


नगर पंचायत चिरैयाकोट तथा आसपास के क्षेत्रों से कांवरियों का जत्था नगर पंचायत अध्यक्ष लीलावती देवी के प्रतिनिधि रामप्रताप यादव और वार्ड सभासद पंकज वर्मा के नेतृत्व में बाबाधाम के लिए रवाना हुआ। कांवरियों ने चौक बाजार में स्थित शिव मंदिर में विधि विधान से पूजन अर्चन कर किया। इसके बाद जयकारा लगाते हुए बाबाधाम रवाना हो गया। बाबाधाम जाने वालों में रामप्रताप यादव, शंभू यादव, सुनील यादव, बबलू पांडेय, आकाश चौरसिया, राधेश्याम मद्धेशिया, बहादुर कन्नौजिया, दिनेश, पंकज शर्मा, नन्ह्क यादव, उपेंद्र मद्धेसिया, सोनू मद्धेसिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed