{"_id":"5b28047f4f1c1bb0318b7846","slug":"71529349247-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन से फुंका पड़ा हैं ट्रांसफार्मर, नर्सरी की सिंचाई न होने से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन से फुंका पड़ा हैं ट्रांसफार्मर, नर्सरी की सिंचाई न होने से किसान परेशान
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक के करउत ग्राम पंचायत में बिजली आपूर्ति के लिए लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर विगत चार दिनों से फुंका है। इसके चलते किसानोें को सिंचाई के लिए परेशान हो रहे। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी लापरवाह बने हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे।
13 जून की सुबह ओवरलोडिंग के चलते गांव में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। ट्रांसफार्मर जलने से गांव में बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण भीषण गर्मी में बेहाल हो उठे। ऐसे में एक सरकारी ट्यूबवेल सहित निजी ट्यबूवेल न चल पाने से ग्रामीण खेतों की सिंचाई नहीं का पा रहे। इसके चलते खेतों में लगी धान की नर्सरी और सब्जी की खेती सूखने के कगार पर पहुंच चुकी है। किसान प्रमोद यादव, बिजेंदर यादव, मखडु, कैलाश, रमाकांत, श्रीपत यादव ने कहा कि ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग को लेकर कई बार लिखित और मौखिक शिकायत की गई। लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका है। नाराज ग्रामीणों ने 24 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर उपकेंद्राेें पर धरना-प्रदर्शन और आंदोलन की चेतावनी दी है।
इस बाबत रतनपुरा उपकेंद्र के अवर अभियंता राजकुमार यादव का कहना है कि दूसरे ट्रांसफार्मर की मांग विभाग को भेजी जा चुकी है। शीघ्र ही नया ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति शुरु की जाएगी।