फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   धमकी के मामले में व्यापारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज

धमकी के मामले में व्यापारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 17 Jun 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
धमकी के मामले में व्यापारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा बाजार निवासी और हार्डवेयर के व्यापारी अरुण कुमार गुप्ता को जेल से मिली धमकी की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया। इस दौरान पुलिस पीड़ित व्यापारी से तहरीर लेकर सरायलखंसी थाने में रिपोर्ट दर्ज की। इसमें एक एक व्यक्ति को आरोपित किया गया है। लेकिन कार्रवाई के नाम पर पुलिस कोई कार्रवाई करने में सफल नहीं है। दूसरी तरफ धमकी मिलने के बाद से व्यापारी का परिवार काफी सहमा हुआ है।
विज्ञापन

व्यापारी अरुण कुमार गुप्ता हलधरपुर थाने के रतनपुरा बाजार के निवासी है। शुक्रवार की दोपहर को अरुण कुमार गुप्ता की मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन किया, फोन करने वाले ने खुद को रवि सिंह बताया, साथ ही बोला कि मैं जिला जेल से बोल रहा हूं। चेतावनी देते हुए अरुण गुप्ता से कहा कि गरथौली गांव निवासी मेवालाल एवं रतनपुरा निवासी कृष्ण मोहन सिंह के मध्य चल रहे लेन-देन के विवाद से अलग हो जाओ ,वरना इसका बुरा अंजाम तुम्हें भुगतना पड़ेगा। उसने यह भी कहा कि मेवालाल के जो भी कागजात तुम्हारे पास हैं, उन्हें वापस कर दो। मैं मेवालाल को दो-चार लड़कों के साथ तुम्हारी दुकान पर भेज दूंगा। चेताया यदि तुमने ऐसा नहीं किया तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना। फोन सुनते ही व्यापारी सहम गया। व्यपारी ने फोन से मिली धमकी को गंभीरता से लेते हुए तुरंत स्थानीय चौकी प्रभारी को इससे अवगत कराया। साथ ही धमकी की रिकॉर्डिंग भी चौकी प्रभारी रतनपुरा को उपलब्ध करा दिया। व्यापारी अरुण कुमार गुप्ता की तहरीर पर गरथौली निवासी मेवालाल पुत्र जियावन राजभर के विरुद्ध थाना सराय लखनंसी के खिलाफ रिपोर्ट शनिवार को दर्ज करा दी है। बताते चले अरुण की तहरीर पर पुलिस ने मेवालाल के विरूद्घ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया। नामजद मेवालाल सरायलखंसी थाना क्षेत्र के गरथौली गांव के निवासी है। व्यापारी नेताओं ने संपूर्ण प्रकरण की जांच कर निष्पक्ष दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए आवाज बुलंद की है।
विज्ञापन


क्या है मामला
रतनपुुरा। गरथौली गांव निवासी मेवालाल राजभर से रतनपुरा निवासी कृष्णमोहन सिंह ने एक जमीन तय किया था, इस सौदे में कृष्ण मोहन ने मेवालाल को दो लाख रुपये एडवांस दिया है। तय समय पर जमीन की रजिष्ट्री के लिए जब मेवालाल रजिस्ट्री दफ्तर आया तो वहां डेढ़ लाख रुपये के स्टैंप पेपर खरीदे गए।इसी बीच विक्रेता लापता हो गया। जमीन की रजिस्ट्री कराने वाले दिन भर उसकी तलाश करके वैरंग वापस चले गए। बाद में कृष्णमोहन सिंह अपने रुपये वापस मांगने लगे तो मेवालाल ने उन्हें चेक पकड़ा दिया। कृष्णमोहन सिंह अरुण की दुकान पर उठते बैठते हैं,इस चेक को कृष्णमोहन सिंह ने अरुण कुमार को देते हुए कहा कि जरा बैंक से पता कर लीजिए कि यह चेक फर्जी तो नहीं है। अरुण ने बैंक में जाकर पता किया तो चेक पर किया गया मेवालाल का हस्ताक्षर मैच नहीं कर रहा था। यह बात अरुण ने कृष्ण मोहन को बता दी। यह जानकारी होने पर मेवालाल अरुण से चेक वापस मांगने गया तो अरुण ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि चेक कृष्णमोहन सिंह ने दिया है मैं उन्हें ही यह चेक वापस करूंगा। इसके बाद अरुण को जेल से धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed