{"_id":"5b1ac5894f1c1ba46e8b70a7","slug":"71528481161-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांवों में साफ सफाई न होने से सड़काें पर फैले गंदगी और बजबजाती नालियां महकमे की पोल खोल रही है। कोपागंज ब्लाक के भेलाबांध ग्राम पंचायत में दो माह से सफाईकर्मियों के न आने से नालियों से गंदा पानी सड़क पर बहने लग रहा है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने हाथ में कुदाल लेकर नालियों और सड़क पर सफाई किया और अधिकारियों, कर्मचारियों सभी को जिम्मेदारियों का आइना दिखाया।
कोपागंज ब्लाक के भेलाबांध गांव में तैनात सफाई कर्मचारियों के दो माह से न आने से गांव में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। शुक्रवार को नाराज 50 से ज्यादा ग्रामीणों ने गांव के ब्लाक मुख्यालय में जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया। गांव के हरिजन बस्ती में स्वयं कुदाल से बजबजाती नाले नालियों का साफ सफाई कर विरोध जताया। कहा कि मुख्य सड़क पर नाली का गंदा पानी व बजबजाती नालियों से संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर सताता रहता है। कई बार अवगत कराने के बाद भी ब्लाक कार्यालय द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी। इस दौरान प्रसाद कुमार, दिनेश कुमार, रामदरस कुमार, किशुन देव, सुभावती, सावित्री देवी, गुड्डी देवी आदि रहे।