{"_id":"5980c3a54f1c1bc46c8b4633","slug":"71501610917-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी हो या राजस्थान सबका वेतन एक समान ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी हो या राजस्थान सबका वेतन एक समान ...
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। प्राथमिक शिक्षामित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में चल रहा शिक्षामित्रों का धरना सातवें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। नाराज शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए बुद्धि- शुद्धि यज्ञ भी किया गया। धरने के बाद प्रदर्शनकारी शिक्षामित्रों ने बारिश के बीच नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
नाराज शिक्षामित्रों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में बुद्धि- शुद्धि यज्ञ करने के बाद अपराह्न बाद जुलूस निकाला। बारिश के दौरान भीगते हुए शिक्षामित्र यूपी हो या राजस्थान सबका वेतन एक समान, मजबूरी एक बहाना है जिसको हमने जाना है, जोर जुर्म के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस गाजीपुर तिराहा पहुंचकर बीएसए परिसर आकर धरने में तब्दील हो गया। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष रामकवल यादव ने कहा कि हमारा संघर्ष तक तक चलता रहेगा जब तक प्रदेश सरकार सम्मानजनक रास्ता नहीं निकालती है। वरिष्ठ पदाधिकारी जंगशेर बहादुर राणा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार समान कार्य का समान वेतन का आदेश जब तक जारी नहीं करती है तब तक आंदोलन समाप्त करने वाले नहीं हैं। संगठन के मंत्री विद्यासागर ने कहा कि राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री, गृह मंत्री सभी उत्तर प्रदेश से ही देश की राजनीति कर रहे हैं फिर भी हम 1.72 लाख परिवार आज सड़कों पर आ गया है। धरने को राजकुमार, राजेश शुक्ल, वृजभूषण मौर्य, रमेश चौहान, वेदप्रकाश आर्य, सूर्योदय सिंह, सोमेश्वर सिंह आदि ने संबोधित किया।