फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   686 left the B.Ed entrance exam

Mau News: 686 ने छोड़ी बीएड की प्रवेश परीक्षा

Thu, 15 Jun 2023 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
686 left the B.Ed entrance exam
मऊ। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा बृहस्पतिवार को जिले के 21 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमराें की निगरानी में कड़ी सुरक्षा के बीच कराई। दोनों पालियों में 656 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षार्थियों की तलाशी लेने के बाद ही उन्हें केंद्र के अंदर जाने दिया गया। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में एएल नोमनी इंटर कालेज, बाबा थानीदास ग्रामीण विद्यापीठ इंटर कालेज सोनाडीह, बापू इंटर कालेज कोपागंज, भदाव इंटर कालेज थलईपुर, डीएवी इंटर कालेज, डीसीएसके पी कालेज, इंटर कालेज सरसेना, जनता इंटर कालेज रानीपुर, जीवन राम इंटर कालेज, मर्याद पुरुषोत्तम डिग्री कालेज रतनपुरा समेत 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। दो पालियों में परीक्षा हुई। पहली पाली में पंजीकृत 7200 के मुकाबले 6514 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि दूसरी पाली में पंजीकृत 7200 के मुकाबले 6514 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों के बाहर एक दूसरे से प्रश्नपत्रों का मिलान करते नजर आए। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। इसके अलावा दो केंद्रों पर एक केंद्र प्रतिनिधि, सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा पर नजर रख रहे थे। तीन जोनल मजिस्ट्रेट, जिला विद्यालय निरीक्षक, बीएसए समेत अन्य अधिकारी भ्रमण कर परीक्षा का जायजा लेते रहे। जिला मुख्यालय पर बने कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन नजर रखी जा रही थी। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा शांति के साथ संपन्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed