{"_id":"5ee7af768ebc3e42db6afebb","slug":"684-gram-panchayats-of-the-district-will-be-equipped-with-wifi-facility-mau-news-vns53036127","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाईफाई सुविधा से लैस होगी जिले की 684 ग्राम पंचायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाईफाई सुविधा से लैस होगी जिले की 684 ग्राम पंचायतें
विज्ञापन
मऊ। शहरों की तरह अब ग्रामीण क्षेत्रों की भी किस्मत चमकने वाली है। डिजिटल इंडिया के तहत सरकार की तरफ से गांवों को फ्री वाईफाई सुविधा से लैस किया जाएगा। योजना में गांव-गांव वाईफाई चौपाल योजना को अमली जामा पहनाया जाएगा।
जिले में 684 ग्राम पंचायतें हैं। अभी तक ग्रामीण क्षेत्र के लोग शहरों में फ्री वाईफाई सुविधा मिलने की बस चर्चा ही करते थे। लेकिन अब ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के दिन भी बहुरने वाले हैं। अब गांवों के लोगों को वाईफाई की सुविधा मिलेगी। केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों को वाईफाई से लैस किया जाएगा। यह सुविधा गांव के लोगों को फ्री में मिलेगी।योजना को अमली जामा पहनाने की जिम्मेदारी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) को सौंपी गई है। योजना का उद्देश्य है कि पंचायतों में रहने वाले लोगों को सीधे तौर पर सस्ती इंटरनेट सेवा से जोड़ने के लिए ‘गांव-गांव वाईफाई चौपाल’ योजना को अमली जामा पहनाना। अधिकारियों के अनुसारवाई फाई चौपाल के माध्यम से पुलिस चौकी, थाना, कोटेदार, ग्राम पंचायत भवन, प्राइमरी स्कूल, आंगनबाड़ी आदि में फ्री हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा दी जाएगी।
इस बाबत सीएससी जिला प्रबंधक पंकज यादव का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाली समस्त सरकारी संस्थाओं में केंद्र सरकार के निर्देश पर नि:शुल्क कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे। जिसमें संस्था प्रमुख को पहचान पत्र की एक फोटो कापी एवं संस्था की आईडी उपलब्ध कराना होगा। वाईफाई के अंतर्गत व्यक्तिगत कनेक्शन भी लिए जा सकेंगे।