फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   63 progressive farmers awarded

63 प्रगतिशील किसान सम्मानित िकए

Wed, 02 May 2018 10:47 PM IST
mau
mau Updated Wed, 02 May 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
63 progressive farmers awarded
नगर पालिका के कम्युनिटी हाल में किसान कल्याण दिवस पर विचार रखते जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार। - फोटो : mau
जिले के समस्त ब्लाक मुख्यालयों पर ग्राम स्वराज अभियान के तहत बुधवार को किसान कल्याण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को आधुनिक खेती किसानी के लिए जागरुक किया गया। इस दौरान प्रत्येक ब्लाक से 63 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया।  
विज्ञापन


बढुआगोदाम : परदहां ब्लाक कार्यालय की तरफ से नगरपालिका कम्युनिटी हाल में आयोजित किसान कल्याण कार्यशाला में कृषि विभाग, पशुपालन, गन्ना विभाग, मत्स्य विभाग की तरफ से कृषि स्टाल लगाया गया। स्टाल के माध्यम से कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती करने के प्रति जागरुक किया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु रहे। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने किसानों को जैविक खेती, धान की खेती  श्री टेक्नालोजी विधि से करने , वर्मी कंपोस्ट आदि पर जानकारी दी। सात प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता सहित जिलास्तरीय तथा ब्लाक स्तरीय अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन

 
मधुबन :  फतहपुर मंडाव ब्लाक कार्यालय स्थित ब्लाक परिसर में आयोजित कार्यशाला के मुख्य अतिथि  क्षेत्रीय सांसद हरिनारायण राजभर रहे। इसमें  विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सात किसानों को सम्मानित भी किया। कार्यशाला में कृषि विशेषज्ञों ने वन,  कृषि विभाग आदि से संबंधित उन्नतिशील किस्म के बीजों, जैविक खेती के बारे में जानकारी दी। सांसद हरिनारायण राजभर ने बहादुरपुर के स्वामीनाथ, बदनपुर की सुदामी देवी, विजेंद्र मोहन सिंह, बसंत सिंह, दिघेड़ा की आरती देवी को मछली उत्पादन, खैरानासिर के विजय कुमार को उद्यान लगाने और धीरेंद्र मिश्र को दुग्ध उत्पादन के लिए पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोपागंज : ब्लॉक के सभागार में आयोजित कार्यशाला में आधुनिक तरीके से खेती करने वाले सात  प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया मुख्य अतिथि भाजपा के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य मुन्ना दुबे रहे। पहली बार किसी महिला को अच्छी खेती के लिए सम्मानित किया गया। कार्यशाला में आए किसान विश्वनाथ तिवारी, शेषनाथ राय, धर्मदेव यादव तथा पंकज तिवारी ने बताया कि कार्यशाला में उन्हें जैविक खाद से लेकर नए कृषि यंत्रों के बारे में जानकारियां मिली।

रतनपुरा : किसान कल्याण कार्यशाला का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र पर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि  देवेंद्र यादव प्रभारी  रहे। सात प्रगतिशील किसान सम्मानित किए गए। दोहरीघाट : ब्लाक कार्यालय परिसर में आयोजित किसान कल्याण कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय रहे।


रानीपुर : ग्राम स्वराज अभियान के तहत ब्लाक कार्यालय के सभागार में बुधवार को  किसान कल्याण कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि  क्षेत्रीय विधायक श्रीराम सोनकर ने उद्घाटन किया। कृषि क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सात किसानों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एडीओएजी रामदरश राम, योगेश सिह, अवधनाथ दुबे, रामविलास चौहान, अनिल सिह, सुमंत प्रजापति, यशवंत सिह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed