{"_id":"5ca3b176bdec2214720fb7af","slug":"61554231670-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंट्रोल रूम में बंद मिला ताला, भड़के डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंट्रोल रूम में बंद मिला ताला, भड़के डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मानीटरिंग कमेटी कार्यालय एवं कंट्रोल रूम का आकस्मिक निरीक्षण सोमवार की शाम किया था। निरीक्षण के समय कंट्रोल रूम के कर्मचारी अनुपस्थित मिले तथा मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मानीटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) कक्ष बंद मिला। यह देख जिलाधिकारी भड़क उठे और कन्ट्रोल रूम प्रभारी बीएसए ओपी त्रिपाठी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी शीतला प्रसाद सिंह से स्पष्टीकरण मांगा है।
जिलाधिकारी ने बीएसए से कहा है कि इससे यह प्रतीत होता है कि आपके द्वारा अपने पर्यवक्षेणीय दायित्वों का निर्वहन नहीं किया जा रहा है न ही उच्चाधिकारियों के निर्देशों को गंभीरता से लिया जा रहा है। डीएम ने कहा है बीएसए द्वारा निर्वाचन जैसे लोक महत्व के कार्यों में भी रूचि नहीं ली जा रही है। यह अत्यन्त खेदजनक है। डीएम ने कहा है कि क्यों न आपके कृत्यों को संज्ञान में लेकर आपके विरूद्ध कार्यवाही के लिए भारत निर्वाचन आयोग से संस्तुति कर दी जाय। जबकि जिला निर्वाचन कार्यालय के माध्यम से वरिष्ठ सहायक कृषि रमेश गुप्ता के अनुपस्थित रहने पर एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश उप कृषि निदेशक को दिया।