फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने किया दो घंटे का कार्य बहिष्कार

संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने किया दो घंटे का कार्य बहिष्कार

Sun, 20 Jan 2019 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने किया दो घंटे का कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
मऊ। उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन संविदा कर्मचारी संघ के तत्वावधान में जिला अस्पताल सहित स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार को प्रदर्शन करने के साथ ही दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया।

जिला अस्पताल, राजकीय महिला अस्पताल सहित जिले के सामुदायिक तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात संविदाकर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर काला फीता बांधकर दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबादगोहना में नीतू शर्मा, सर्वेश सिंह के नेतृत्व में जिला महिला चिकित्सालय, राजीव कुमार जिला मंत्री के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय, मनोज सिंह के नेतृत्व में राजकीय टीबी क्लीनिक, सतीश सिंह अध्यक्ष के नेतृत्व में संविदाकर्मियों ने दो घंटे तक कार्य बहिष्कार किया। प्रदर्शनकरियों का कहना था कि ठेका प्रथा को बंद किया जाए। संविदाकर्मियों की सेवा नियमावली बनाया जाए। जब तक सेवा नियमावली नहीं बनाई जाती है तब तक राज्य कर्मचारियों की भांति समान वेतन दिया जाए। मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उधर दो घंटे कार्य बहिष्कार के चलते मरीजों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed