फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अध्यक्ष और मंत्री के चुनाव के लिए मतदान आज

अध्यक्ष और मंत्री के चुनाव के लिए मतदान आज

Fri, 18 Jan 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष और मंत्री के चुनाव के लिए मतदान आज
मऊ। तहसील सदर बार एसोसिएशन के नई कार्यकारिणी के गठन के लिए अध्यक्ष, मंत्री के पद पर चुनाव के लिए शनिवार को मतदान होगा। मतदान के लिए 53 अधिवक्ताओं को मतदाता बनाया गया है। मतदान सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक होगा। मतगणना साढे़ तीन बजे से होगा। शुक्रवार को दो टेंडर मत पड़ा। मतदान को लेकर सुरक्षा का व्यापक बंदोबस्त किया गया है।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी एल्डर कमेटी के सदस्य प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि मतदान के समय सभी अधिवक्ताओं को बार कौंसिल की ओर से जारी अपना नवीनतम परिचय पत्र जिस पर सीओपी नंबर अंकित हो लाना अनिवार्य होगा। इसके अभाव में कोई भी मतदान नहीं कर पाएगा। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों पर नजर डाले तो अध्यक्ष पद के लिए बद्रीनाथ सिंह और हसन अली के बीच सीधा और काटे की टक्कर होने की उम्मीद है। वहीं, मंत्री पद पर तेज बहादुर सिंह और राम अशीष राम के बीच संघर्ष नजर आ रहा है। लेकिन सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक अपनी अपनी जीत का दावा करते नजर आए। चुनाव को लेकर शुक्रवार को तहसील परिसर में काफी गहमा गहमी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed