{"_id":"5c3f7075bdec22738813a303","slug":"61547661429-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली तक संघर्ष जारी रखने का किया ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली तक संघर्ष जारी रखने का किया ऐलान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपुर। स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बुधवार को पुरानी पेंशन बहाली मंच के तत्वावधान में शिक्षकों और कर्मचारियों की बैठक हुई। इस मौके पर शिक्षकों की बैठक को संबोधित करते हुए पुरानी पेंशन बहाली मंच के जिलाध्यक्ष कृष्णा नन्द राय ने कहा कि संगठन पुरानी पेंशन बहाली तक संघर्ष जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि 17 जनवरी की शाम तीन बजे शिक्षक सदन भीटी में पुरानी पेंशन बहाली मंच के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद शर्मा एवं प्रांतीय संयोजक इंजीनियर हरि किशोर तिवारी प्रदेशीय नेताओं के साथ मऊ में शिक्षकों एवं कर्मचारियों को संबोधित करेंगे। पुरानी पेंशन बहाली के लिए होने वाले आंदोलन के लिए शिक्षकों कर्मचारियों को दिशा निर्देश देंगे। जनपदीय संयोजक रामाश्रय यादव ने सभी कर्मचारियों शिक्षकों का आह्वान किया कि शिक्षक सदन भीटी में होने वाली समीक्षा बैठक में उपस्थित होकर आंदोलन को नई ऊर्जा दें। कहा कि 21 जनवरी को जनपद मुख्यालय पर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 28 जनवरी को पीडब्ल्यूडी डाक बंगले से मसाल जुलूस आजमगढ़ तिराहे तक निकाला जाएगा एवं 6 फरवरी से 12 फरवरी तक सभी शिक्षक कर्मचारी पूर्ण हड़ताल पर रहेंगे और सरकार को पुरानी पेंशन बहाल करने हेतु मजबूर करेंगे पेंशन सभी कर्मचारियों शिक्षकों का और उनके परिवार का अधिकार है पुरानी पेंशन सभी कर्मचारियों शिक्षकों के बुढ़ापे का सहारा है एवं सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने के लिए आवश्यक है। बैठक में अखिलेश्वर शुक्ला, संतोष राय, धर्मेंद्र सिंह, स्वामीनाथ चौहान, अनिल मौर्या, राजेश राय, उपेंद्र तिवारी आदि शामिल रहे।