फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जिले में धूमधाम से मनी कल्पनाथ राय की जयंती

जिले में धूमधाम से मनी कल्पनाथ राय की जयंती

Fri, 04 Jan 2019 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
जिले में धूमधाम से मनी कल्पनाथ राय की जयंती
मऊ। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. कल्पनाथ राय की जयंती नगर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने स्व. कल्पनाथ राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

नगर के बकवल स्थित पार्टी कार्यालय पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कांग्रेस नेत्री डॉ. सुधा राय ने जिला अस्पताल परिसर स्थित स्व. कल्पनाथ राय की प्रतिमा, कोपागंज स्थित प्रतिमा तथा सेमरी जमालपुर तथा रामरती सीनियर सेकेड्री स्कूल लुदुही स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया गया। साथ ही दोहरीघाट कस्बा में गरीबों को कंबल वितरित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस नेत्री सुधा राय ने कहा कि कल्पनाथ राय ने राजनीति में रचना, सृजन और विकास की जो धारा बहाई, उससे उनके चिंतन की ख्याति पूरे देश में फैल गई। उन्होंने जाति और धर्म की राजनीति कभी नहीं की। उनके पश्चात जनपद के निर्वाचित जनप्रतिनिधि अपने दायित्वों का निर्वहन करने में पूरी तरह विफल रहे। आज के जनप्रतिनिधियों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि स्व. कल्पनाथ राय की कृतियां युगों-युगों तक जिंदा रहेंगी। कल्पनाथ राय के नाम पर कल्पनाथ नगर रखने के लिए प्रदेश सरकार से मांग की। प्रधानाचार्य योगेंद्र ओझा ने कहा कि विकास पुरुष कल्पनाथ राय अपने जीवन में जो कार्य शुरू करते थे उसे पूरा करके ही छोड़ते थे। जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि विकास पुरुष कल्पनाथ राय के कर्मशील व्यक्तित्व को नमन करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सभा को रविंद्र नाथ त्रिपाठी, रणधीर सिंह, रामप्यारे यादव, इंतखाब आलम, राघवेंद्र बहादुर सिंह, माधवेंद्र बहादुर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार स्थानीय कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में स्व. कल्पनाथ राय की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कांग्रेसजनों ने कस्बा स्थित उपडाकघर के सामने स्व. कल्पनाथ राय के चित्र पर माल्यार्पण किया। डॉ. चंद्रलेखा राय यूथ बिग्रेड के कार्यकर्ताओं ने उनका धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर डॉ. चंद्रलेखा राय ने स्व. कल्पनाथ राय के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर विनय राय, सुरेश उपाध्याय, चंद्रदेव राय, प्रेम पटेल, अशोक आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में स्व. कल्पनाथ राय की जयंती के अवसर पर कस्बे के मेन चौक पर राहुल वर्मा तथा रोशन मद्धेशिया ने दो सौ गरीबों को कंबल बांटा। फतहपुर मंडाव संवाददाता के अनुसार फतहपुर मंडाव संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के बेलौली बाजार स्थित पार्टी कार्यालय पर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी मनाया। साथ ही मरीजों में फल वितरित किया गया। इस मौके पर संतोष मिश्रा, शाकिर अहमद, अंकित यादव आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed